रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही वितरित किए जा रहे योजनाओं के हितलाभ

नसीम खान

रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही वितरित किए जा रहे योजनाओं के हितलाभ

रायसेन,
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिले में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इस दौरान संबंधी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सरचंपा और बांसखेडा में, उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रमखिरिया तथा किरगीकला में, सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बेगवाकला तथा चिचोली में, बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गोल, भारकच्छखुर्द, बगलवाड तथा सतरावन में, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पडोनिया तथा पोलाहा में, गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पटी और कहडिया में तथा बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत महगवा टप्पा तथा महुआखेडा कलां पहुंची।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के इन ग्र्राम पंचायतों में पहुंचने पर आयोजित किए गए। शिविरों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गये। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आधार कार्ड अपग्रेड के लिए कैम्प आयोजित किए जा रहे है। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए जा रहे है, जन धन जीवन ज्योति योजना के नए आवेदन, कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों के समक्ष ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरकों के छिड़काव का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार