राजस्व कार्यालयों के शत-प्रतिशत ISO प्रमाणीकरण वाला प्रदेश का पहला जिला बना रायसेन

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन जिला अब प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया है जहाँ के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालय अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा ISO प्रमाणित हो चुके हैं। यह प्रमाण पत्र बेहतर कार्यप्रणाली, सुव्यवस्थित रिकॉर्ड और उत्कृष्ट नागरिक सुविधाओं के लिए प्रदान किया गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की सराहना की और सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
जिले में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में सभी एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और नायब तहसीलदार कार्यालयों का कायाकल्प किया गया। इन कार्यालयों में अब फाइलों का रखरखाव डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है, जिससे आमजन को अपने राजस्व मामलों (जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन) की जानकारी प्राप्त करने में सुगमता हो रही है।
कार्यालयों में पारदर्शिता हेतु सूचना पटल पर सेवाओं की समय-सीमा और शुल्कों का स्पष्ट विवरण दिया गया है। कई वर्ष पुराने राजस्व रिकॉर्ड को तकनीकी रूप से व्यवस्थित किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत खोजा जा सके। उल्लेखनीय है कि ISO 9001:2015 एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मानक है जो किसी संस्था की ‘क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम’ (QMS) को परखता है। यह सुनिश्चित करता है कि संस्था अपने नागरिकों को लगातार उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान कर रही है और अपनी प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार कर रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार