रायसेन जिले के उमरिया में बनने वाली रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का 10 अगस्त को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह करेंगे भूमिपूजन

नसीमखान
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों की समीक्षा

रायसेन,
रायसेन जिले के ग्राम उमरिया में बनने वाली रेल्वे कोच निर्माण इकाई का 10 अगस्त को केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। औबेदुल्लागंज स्थित दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले इस शिलान्यास कार्यक्रम हेतु की जा रहीं तैयारियों की कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को औबेदुल्लांज में समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भारत अर्थ मूवर्स परियोजना द्वारा रायसेन जिले के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से 1500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, एसडीएम सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई