रायसेन में गणतंत्र दिवस की संध्या में भारत पर्व का आयोजन

राम शर्मा रिपोर्टर
सुप्रसिद्ध कलाकारों ने दी देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य (बधाई) की प्रस्तुति

रायसेन,
रायसेन वन परिसर में गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला प्रशासन, जनसंपर्क विभाग एवं संस्कृति विभाग मप्र शासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलन और मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यषवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल द्वारा कलाकारों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
भारत पर्व में सुप्रसिद्ध गायक श्रीमती कीर्ति सूद तथा उपासना सारंग त्यागी द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों…., सारे जहां से अच्छा…., ऐ वतन वतन मेरे आजाद…….., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हो बसेरा….., हमको मन की शक्ति देना……, ऐ मेरे प्यारे वतन…. आदि देषभक्ति गीतों की मनभावन प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इसके उपरांत श्री राजेन्द्र कुमार रजक तथा उनके साथियों द्वारा बुन्देली राई लोकनृत्य (बधाई) की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों से दर्षक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी उप संचालक श्री संजय गहरवाल सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    नसीम खानसांची,,, दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले…

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    नसीम खानसांची,,,,विश्व ऐतिहासिक नगरी सांची में इन दिनों इंटरनेट और नेटवर्किंग सेवा बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक