वनविभाग ने झाड़ियां काटकर सड़क पर पटकी । राहगीरों को उठाना पड़ रही परेशानी

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर–नगर सुल्तानपुर की मुख्य सड़क पर वन विभाग के सामने 3 दिन से बांस की झाड़ियां कटी पड़ी है इन झाड़ियों के मुख्य सड़क पर पड़े रहने से चार पहिया, दुपहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों को भी आवागमन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पर इन सब बातों से स्थानीय शासन बेखबर बना हुआ है !

 वन विभाग में वन विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी वन परिसर में ही निवासरत है साथ ही मुख्य सड़क से दिन में दो बार नगर परिषद अधिकारी का निकलना होता है साथ ही 3 दिनों से मुख्य सड़क पर झाड़ियां पड़ी है इसी बीच रायसेन से बाड़ी बरेली एवं अन्य क्षेत्र में जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारियों का भी इस मुख्य सड़क से निकलना होता है इन सबके बावजूद मुख्य सड़क पर लगातार तीन दिनों से पड़ी झाड़ियां नगर की व्यवस्था को मुंह चढ़ा रही है !

झाड़ियां कैसे आई सड़क पर–3 दिन पहले इन झाड़ियों में आग लगी हुई थी लगी थी या लगाई गई थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है पर झाड़ियों में तेज आग जलने से बिजली की लाइन चपेट में आने से नगर की विद्युत सप्लाई लगभग दिन भर बाधित रही थी, विद्युत मंडल द्वारा इस क्षेत्र में काम करने को लेकर यह बांस की झाड़ियां काटकर विद्युत लाइन में काम किया गया था इसके बाद यह झाड़ियां मुख्य सड़क पर 3 दिन से पड़ी है इसको लेकर स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग अनजान बना किसी दुर्घटना का इंतजार करता दिख रहा है ! 

कटी झाड़ियां विभागों में उल्झी-मुख्य सड़क पर वन विभाग के सामने बांस की कटी झाड़ियां विभागों में उलझ के रह गई है कि इन्हें हटाए कौन नगर परिषद अधिकारी ने बताया कि यह झाड़ियां वन विभाग की है इसलिए उनके अधिकार क्षेत्र में आती हैं वही वन विभाग इन बातों से बेखबर बना हुआ है की झाड़ियां कहां है, कटी झाड़ियां लोगों के लिए समस्याएं बन गई !

नगर परिषद अधिकारी अशोक कैथल-ने कहा कि मैं भी इन झाड़ियों को 3 दिन से देख रहा हूं इसको लेकर मैंने एसडीओ वन विभाग को फोन लगाया है कि यह झाड़ियां हटाई जाएं, क्योंकि यह मामला वन विभाग का है हमारा नहीं !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़