नसीम खान
सांची,,, आज नगर के वार्ड नं. 5 में उस समय पेयजल आपूर्ति ठप्प पड़ गई, जब पेयजल पाइपलाइन फूट गई तथा पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
हालांकि नगर परिषद प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी इन दिनों नगर में आयोजित किए जाने वाले वार्षिकोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं, परंतु जैसे ही पाइपलाइन फूटने की सूचना जल प्रभारी महिपत शर्मा को मिली, उन्होंने जलापूर्ति प्रभारी बिहारी सेन को निर्देश दिए।
जिससे बिहारी सेन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे एवं उन्होंने पाइपलाइन की सफाई करते हुए उसे पुनः जोड़कर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ करवाई, जिससे लोगों को जलापूर्ति संभव हो सकी तथा समस्या का समाधान किया जा सका।





