सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में परीक्षा परिणाम उत्सव के साथ निः शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन_ विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी हुए शामिल

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
सरस्वती शिशु मंदिर का संस्कार में अव्वल… डा आशुतोष जायसवाल

भैया बहन परिश्रम के साथ निरंतर आगे बढ़ें …राम अवतार अग्रवाल अध्यक्ष

शिक्षा के साथ-साथ भैया बहन संस्कारवान बन राष्ट्र पुनर्निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें… व्यवस्थापक चितरंजय पटेल

सक्ती।सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में परीक्षा परिणाम उत्सव मनाते हुए शिशु से लेकर अष्टम एवम् नवम दशम के भैया बहनों को अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति में परिणाम पत्रक वितरित किया गया इसके अनुसार कक्षा अष्टम तक शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित किया तो वहीं नवम व एकादश के परिणाम में विद्यार्थियों ने संकाय विशेष में विशिष्ट अंकों के साथ रिकार्ड बनाया।
इस उत्सव में अभ्यागत के रूप में मंचासीन युवा दंत चिकित्सक आशुतोष जायसवाल ने विद्यालय के संस्कार की तारीफ करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया तो वहीं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने बच्चों को बधाई देते हुए गर्मी की छुट्टी में अपने स्वास्थय की चिंता कर उन्हें अध्ययन में मन लगाने की बात कही। उपाध्यक्ष आचार्य राजेंद्र शर्मा ने विद्यालय की शिक्षा पद्धति की बात कहते हुए बताया कि शिशु मंदिर में ध्रुव, प्रहलाद जैसे चरित्रवान भविष्य का निर्माण होता है। सहव्यवस्थापक कन्हैया गोयल ने सफल वियर्थियो को बधाई देने के साथ अच्छी सफलता नहीं पाने वाले बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें नई ऊर्जा के साथ मेहनत करने की बात कही।

विद्यालय के व्यवस्थापक चितरंजय पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि आप शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही संस्कारवान बन राष्ट्र पुनर्निर्माण के कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
परीक्षा परिणाम उत्सव कार्यक्रम का संचालन आचार्य पुरन गिरी गोस्वामी ने किया तो वहीं अतिथियों का अभिनंदन आचार्य चूड़ामणि साहू ने किया।
आज विद्यालय परिसर में युवा दंत चिकित्सक डा आशुतोष जायसवाल ने निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन कर विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों का भी निःशुल्क परीक्षण कर सबको चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया।पश्चात विद्यालय परिवार ने डा आशुतोष का उनके योगदान के लिए सम्मान भी किया।
आज इसी दरम्यान स्वाभिमान रथ यात्रा के छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडे व पूरन छाबरिया का विद्यालय आगमन पर प्रबंध समिति की ओर से उनका भावभीनी स्वागत की गई।
विद्यालय प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आज से १५ जून तक के लिए विद्यार्थियों का ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है पर विद्यालय कार्यालय एवम् कर्मचारी नियमित समय में उपस्थित रहेंगे तथा नवीन प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी ।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

नसीम खान रायसेन,कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से…

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

नसीम खान रायसेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड के मरखेड़ा टप्पा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मरखेड़ा टप्पा में शिविर सम्पन्ननवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद सीएम हेल्पलाईन और लोक सेवा गारंटी प्रकरणों का हुआ निराकरणग्रामीणों को स्वामित्व सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ किए वितरित