सांची के ऐतिहासिक स्थल की मस्जिद में ईदुज्जुहा की विशेष नमाज़ अदा की गई

नसीमखान
सांची,,
आज ईदुज्जुहा (बकरीद) के पावन अवसर पर सांची के ऐतिहासिक स्थल स्थित एकमात्र मस्जिद में विशेष नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर आसपास के गांवों—उचेर, मढवाई, गुलगांव, बांसखेड़ा सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए और शांतिपूर्ण वातावरण में ईद की नमाज़ अदा की।
विशेष नमाज़ का नेतृत्व मौलाना मकसूद साहब ने किया। नमाज़ से पूर्व उन्होंने ईदुज्जुहा पर्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने कुरबानी के धार्मिक महत्व की व्याख्या करते हुए नमाज़ से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की। मौलाना साहब ने जायज़-नाजायज़ का फर्क समझाते हुए अपने-अपने हक़ अदा करने की सीख भी दी।
नमाज़ के बाद मौलाना मकसूद साहब ने अल्लाह से दुआ की। उन्होंने दुआ में नेक इंसान बनने, अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने, देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मुल्क की हिफाजत और दुश्मन ताक़तों से बचाव के लिए भी दुआ की।
नमाज़ के पश्चात उपस्थित लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईदुज्जुहा की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, पानी और बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। साथ ही, पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी बनाई गई थी।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप