सांची में बिजली के जर्जर केबल से बड़ा हादसा कभी भी संभवहीरामन चौक सहित आबादी वाले इलाकों में जान पर बन आई है आफ़त

नसीमखान
सांची,
सांची नगर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे तो खूब किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। नगर में बिछाई गई नई विद्युत केबलें अब खतरे का सबब बन चुकी हैं। कभी आग उगलती हैं, तो कभी अचानक टूटकर जमीन पर गिर जाती हैं, जिससे बड़े हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है।
ताजा मामला कानाखेड़ा क्षेत्र के हीरामन चौक का है, जहां भारी आबादी रहती है। यह इलाका महिलाओं और बच्चों की नियमित आवाजाही वाला क्षेत्र है, साथ ही यहां भजन-कीर्तन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी अक्सर आयोजित होते रहते हैं। इसके बावजूद यहां से गुजर रही एक विद्युत केबल पिछले कई दिनों से रोज़ाना टूटकर गिर रही है, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली मंडल ने उच्च गुणवत्ता की केबल बिछाने का दावा किया था, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है। आमजन में डर का माहौल है कि कब कोई बड़ी घटना घट जाए। कई लोगों ने लिखित व मौखिक शिकायतें भी की हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।
नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अब ज़रूरत इस बात की है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्परता दिखाएं और नगर में विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करें, ताकि कोई अनहोनी न हो सके । इस मामले में इनका कहना है।।
हमारी जानकारी मैं आया है हम शीध्र ही उस केबल को हटाकर न ई केबल डलवा देगे जिससे समस्या न आ सके ।मनीष श्रीवास्तव एई विवि कंपनी सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    अंकित जोशी |Live khabar india आज के दौर में सोशल मीडिया जहां किसी को रातों-रात लोकप्रिय बना सकता है, वहीं कुछ ही घंटों में किसी की छवि को नुकसान भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO