सांची स्तूप परिसर में गूंजा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’, जुटा जनसैलाब ।

नसीमखान
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई गणमान्यजन हुए शामिल।
सांची। विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप परिसर रविवार को एक बार फिर ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना, जब यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत, विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, महाबोधि सोसायटी के प्रभारी विमलतिस्स नायक थैरो, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, वरिष्ठ नेता जमना सेन, जवाहरसिंह चौहान, विक्रम प्रताप सिंह (शनि पटेल), नगर पारिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
मंत्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा, “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम आज सांची जैसे पवित्र स्थल पर, जहाँ से भगवान बुद्ध का शांति और करुणा का संदेश पूरी दुनिया में गया, प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनने एकत्र हुए हैं।”
करीब एक घंटे तक चली ‘मन की बात’ के प्रसारण को ध्यानपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री पटेल का काफिला विदिशा की ओर रवाना हुआ।
यह आयोजन न केवल स्थानीय नागरिकों को प्रधानमंत्री के विचारों से जोड़ने वाला रहा, बल्कि सांची की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान भी दर्शाता है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप