नसीम खान
रायसेन,
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सांची स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जानकारी देने के साथ ही बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ भविष्य के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता तथा संतुलित भोजन बेहद जरूरी है। स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाकर कृमि संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। बच्चों को भोजन करने से पहले साबुन से हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने तथा आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, डॉ सोमनदास, डॉ यशपाल बाल्यान, प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।





