नसीम खान
सांची,,,सांदीपनि विद्यालय सांची में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को उमंग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उमंग एंथम के साथ किया गया। इसके पश्चात बाल अधिकार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी पाती से प्रेरक टॉक’, सशक्तिकरण स्टेशन के अंतर्गत आत्मरक्षा के गुर, उज्ज्वल नाटक, कानाफूसी खेल एवं शैक्षिक-कैरियर क्विज का आयोजन किया गया। सहायता तंत्र एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने समानता, सम्मान और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य अनिल दीक्षित ने बताया कि उमंग दिवस जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में जीवन कौशल का विकास आज के समय में अत्यंत आवश्यक है और विद्यालय भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।





