साप्ताहिक हाटबाजार में सक्रिय हैं आवारा सांड, प्रशासन बेखबर लोग भयभीत।

नसीमखान
सांची,,
नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। अब तो साप्ताहिक हाटबाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र भी इन आवारा सांडों के आतंक से अछूते नहीं हैं। हर गुरुवार को लगने वाले इस हाटबाजार में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक एवं आसपास के ग्रामीण खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने आते हैं, लेकिन यहां फैली अव्यवस्था और सुरक्षा अभाव के बीच आवारा सांडों का विचरण लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है।
बारिश के चलते वैसे ही सड़कों की स्थिति खराब है, ऊपर से इन सांडों की मौजूदगी ने राहगीरों, दुकानदारों और खरीदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई बार ये सांड भीड़ में घुसकर दुकानों पर मुंह मार देते हैं, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है। सब्जी विक्रेता काशीराम ने बताया, “सांड सब्जी की दुकान पर आ जाते हैं, इन्हें भगाने में ग्राहकों की बिक्री भी प्रभावित होती है।” वहीं, फल विक्रेता सुरेंद्र का कहना है, “सांडों से काफी परेशानी हो रही है, लेकिन इन पर कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा।”
स्थानीय व्यापारी बताते हैं कि ये सांड न केवल डर का कारण बने हुए हैं, बल्कि आपस में भिड़ जाने पर स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर इनके जमावड़े से वाहन चालकों को भी भारी असुविधा होती है। कई बार दुर्घटनाएं होते-होते टल चुकी हैं।
चिंताजनक बात यह है कि पूर्व में इन सांडों के हमलों में कई लोग घायल भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अमला इस समस्या पर ध्यान देने को तैयार नहीं दिख रहा। नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद और प्रशासन के पास न तो सड़कों से इन्हें हटाने की योजना है और न ही कोई वैकल्पिक समाधान।
नगरवासियों ने एक बार फिर प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक हाटबाजार और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आवारा सांडों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके और व्यापारी निश्चिंत होकर अपने कार्य में लगे रह सकें।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप