साल के पहले दिन जश्न मनाने स्तूप पर उमडी हजारों की भीड़ ।

नसीम खान
सांची,,, नगर के स्तूप परिसर में वर्ष 2023 की विदाई देने तथा वर्ष 2024 की अगुवाई करने स्तूप पहाड़ी पर रहा जश्न का माहौल हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी । नगर में भी जगह जगह विदाई एवं अगुवाई का जश्न देर रात तक मनता रहा आधीरात में वर्ष विदा होते तथा नववर्ष के प्रवेश करते ही जमकर आतिशबाजी चली ।
जानकारी के अनुसार नगर में 31 दिसंबर वर्ष 2023 के आखिरी दिन स्तूप परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा तथा रोड़ क्रास करने पुलिस को भी खासी मशक्कत उठानी पड़ी नगर में मिनी मेले का रूप दिखाई दिया स्तूप रोड़ पर पुटपाथो पर विभिन्न सामग्री की दुकानें भी सज गई स्तूप परिसर भी खचाखच भरा दिखाई पड़ा । स्तूप प्रबंधन भी भीड़ को नियंत्रित करते दिखाई दिया इसके साथ ही नगर में निजी होटलों में भी जमकर जश्न मनाया गया तथा आधी रात को वर्ष 2023 की विदाई होते ही जैसे ही घड़ी के दोनों कांटे बराबर हुए तब वर्ष 23 विदा हुआ तथा वर्ष 2024 में प्रवेश करते ही नववर्ष का गर्मजोशी से आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया लोगों ने जश्न मनाते हुए गुज़रे साल की विदाई की तथा जश्न के बीच ही नववर्ष का स्वागत किया आज नववर्ष के पहले दिन ही इस स्थल पर जश्न मनाने सैलानियों की संख्या बढ़ गई तथा मिनी मेले का नजारा देखने को मिला सड़क पार करने पुलिस लगातार मशक्कत करती दिखाई दी तो स्तूप प्रबंधन को भी भीड़ नियंत्रण करने व्यवस्था बनाई गई आज शाम तक लगातार भीड़ लगी रही तथा लोगों ने स्तूप पहाड़ी को अपने जश्न मनाने का ठिकाना बना लिया जमकर जश्न मनाया गया स्तूप परिसर में सैकड़ों की संख्या में वाहनों से पार्किंग पूरी तरह ठस गया तथा स्तूप पहाड़ी रोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी तथा पुलिस को स्तूप पहाड़ी पर वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगाना पडा तथा पहाड़ी के नीचे ही वाहन खडी कर स्तूप तक पहुंचने पैदल चलकर पहुंचना पड़ा इस स्थिति में भारी जनसैलाब ने इस स्थल पर आकर जश्न मनाया तथा नववर्ष की अपने अपने तरीके से अगुवाई की गई देर शाम तक स्तूप पहाड़ी लोगों के जमघट से जकड़ी रही ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’