सृजन कार्यक्रम से किशोर-किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ा है- पुलिस महानिरीक्षक श्री शुक्ल

नसीमखान
तीन सप्ताह से संचालित हो रहे सृजन कार्यक्रम का पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन में हुआ समापन

रायसेन,
रायसेन स्थित पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में रायसेन जिला पुलिस तथा स्वयं सेवी संगठन केएसएस के संयुक्त प्रयासों से तीन सप्ताह से संचालित हो रहे “सृजन“ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नर्मदापुरम ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ल, विशेष अतिथि उप पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रशांत खरे एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग 100 किशोर-किशोरियों ने सहभागिता की गई, जिनके साथ परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने तीन सप्ताह में पुलिस तथा के. एस. एस. के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त इनडोर क्लास में लिए गए सत्रों पर आधारित अभिनव किया। बच्चों ने अपने उद्बोधन के दौरान सृजन कार्यक्रम से जोड़े जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है। अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला द्वारा सृजन कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए आयोजकों को प्रोत्साहित किया। श्री प्रशांत खरे उप पुलिस महानिरीक्षक ने कम समय में बच्चों के अन्दर हुए सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डेय ने विस्तार पूर्वक 3 सप्ताह तक चले कार्यक्रम पर प्रकाश डाला तथा बच्चों के अभिभावकों की प्रशंसा की जिन्होंने विशेष कर बालिकाओं के अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
विशेष अतिथि श्री अमृत मीणा सहायक पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि सृजन कार्यक्रम मध्य प्रदेश में सामुदायिक पुलिसिंग शाखा पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डीपी गुप्ता के निर्देशन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विनीत कपूर के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के 22 जिलों में इस वक्त सृजन कार्यक्रम संचालित किया जा रहे है। रायसेन में सृजन कार्यक्रम में बच्चों की प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में संस्था के अनिल रैकवार, हरनाम सिंह चढार, मोनिका ठाकरे, नेहा प्रजापति, शिवनारायण सराठे, राजकुमार साहू, नितिन सेन, निखिल सेन, अमित चक्रवर्ती, जगदीश शर्मा एवं प्रगति रैकवार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ एचबी सेन द्वारा किया गया तथा संचालन श्री अनिल भवरे द्वारा किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप