स्तूप पहाड़ी पर तेंदुए की सुगबुगाहट से हड़कंपसुबह कुछ लोगों ने देखा, नगर में तेजी से फैली खबर

नसीमखान

सांची,,
प्रसिद्ध सांची स्तूप की पहाड़ी पर तेंदुआ देखे जाने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सुबह-सुबह स्तूप की सीढ़ी मार्ग पर कुछ लोगों ने एक तेंदुए के दिखाई देने का दावा किया, जिसके बाद यह सूचना नगर में आग की तरह फैल गई। स्तूप परिसर में तेंदुए की संभावित मौजूदगी को लेकर लोगों में डर का माहौल बन गया है।
बताया जाता है कि कुछ लोग बताते हैं“सुबह जब हम स्तूप की ओर सीढ़ियों से जा रहे थे, तभी झाड़ियों के पीछे कुछ हलचल सी हुई। ध्यान से देखने पर हमें कोई बड़ा जानवर दिखाई दिया, जो तेंदुए जैसा प्रतीत हो रहा था। इसके बाद हम तुरंत नीचे लौट आए और लोगों को जानकारी दी।”
हरियाली और घने जंगल से आच्छादित स्तूप परिसर में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। वहीं शाम को लाइट एंड साउंड शो देखने वालों की भीड़ लगती है। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से आम लोगों से लेकर पर्यटकों और कर्मचारियों तक में दहशत फैलना स्वाभाविक है।
पुरातत्व विभाग के एक कर्मचारी ने बताया—
“हमें सूचना तो मिली है, पर अब तक कोई फोटो या पक्की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी हम सतर्क हैं और वन विभाग को जानकारी भेज रहे है।”
वन क्षेत्राधिकारी सर्जन सिंह मीना ने कहा—
“हमें अभी तक स्तूप प्रशासन से कोई सूचना नहीं मिली है। फिर भी एहतियात के तौर पर टीम भेजी जा रही है।”
इससे पहले भी इस क्षेत्र में तेंदुए और अन्य जंगली जानवर देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब एक बार फिर ऐसी खबर ने सुरक्षा इंतजामों और प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ऐसे पर्यटन स्थलों पर वन विभाग और प्रशासन को तत्काल जांच कर निगरानी बढ़ानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके ।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई