स्वास्थ्य केंद्र वार समीक्षा कर कलेक्टर ने बनाई स्वास्थ्य सुविधा में सुधार करने की नई रणनीति*

लोकेशन जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के अध्यक्षता में दिनांक 6 मार्च को कलेक्टर सभा कक्ष में जिला सक्ती अंतर्गत आने वाले समस्त स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारी कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया सीएमएचओ डॉ सूरज सिंह राठौर ने स्वास्थ्य सुचकांको के संबंध में जानकारी प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने प्रत्येक स्वास्थ्य सूचकांकों की केंद्रवार समीक्षा की स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक गर्भवती माता का प्रथम तिमाही में पंजीयन कर संपूर्ण स्वास्थ्य जांच करने, उच्च जोखिम वाले गर्भवती माता का पहचान करने, सुरक्षित प्रसव, पूर्ण टिकाकरण करने संबंध में प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया।लगातार देर शाम तक चल रही बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ, बीपीएम, बीडीएम, सेक्टर पर्यवेक्षक, सीएचओ, आरएचओ महिला और पुरष के कार्यों की समीक्षा की बैठक में कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी एवं हाउसिंग बोर्ड के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ प्रगति लाने के निर्देश दिए। डभरा ब्लाक के अधिकांश प्रसव जिले से बाहर के स्वास्थ केंद्रों में होने से नारजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कल्पना राठौर के उपस्थिती में गर्भवती माताओं के पंजीयन, प्रसव पूर्व जांच, सुरक्षित प्रसव के संबंध में संस्थावार नामवार समीक्षा किया । कलेक्टर ने टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया रोग में नियंत्रण लाने, आयुष्मान कार्ड शतप्रतिशत बनाने हेतु समस्त आरएचओ पुरुष को नई रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसी तरह आभा आईडी बनाने हेतु समस्त सीएचओ को निर्देशित किया। नवीन जिले सक्ती के स्वास्थ्य अमले को कार्य प्रगति लाने हेतु निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने बैठक में ही कर्तव्य में लापरवाही और रुचि न लेने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस थमाया। कार्य में निष्क्रियता प्रदर्शित करने के संबंध में कलेक्टर ने 2 सीएचओ को सेवा से पृथक करने की अनुशंसा किया है। समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे से देर शाम 7 बजे तक चलती रही जिसमे कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना स्वास्थ्य विभाग के अमले के कार्यों की समीक्षा,नई रणनीति से कार्य करने के निर्देश, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियो पर कार्यवाही करते हुए एक्शन मोड में नज़र आए। बैठक में सक्ती जिले के स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ, बीपीएम,समस्त बीएमओ, विशेषज्ञ चिकित्सक , समस्त बीपीएम, समस्त बीडीएम, समस्त बीईटीओ, समस्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, समस्त सीएचवो, समस्त आरएचओ महिला और पुरुष उपस्थित रहे।
सक्ती जिले में संचालित विशेष अभियान रात्रि चौपाल, कुपोषण मुक्त सक्ती हेतु अभियान *स्नेहित* के प्रगति की समीक्षा कलेक्टर ने किया

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण