नसीम खान
नवांकुर सखियों ने किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
सांची। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सांची के सेक्टर क्रमांक-4 अंतर्गत ग्राम गुलगांव में हरियाली एकम के अवसर पर नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भजन प्रस्तुत किए गए। इसके बाद सखियों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विकासखंड समन्वयक आनंद कुमार नेमा ने पर्यावरण संरक्षण में नवांकुर सखियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र की ओर से नशामुक्ति जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, मेंटर एवं बड़ी संख्या में नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश दिया गया।






