हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

नसीमखान सांची
नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।
नगर की प्रमुख मस्जिद में सुबह से ही नमाजियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। प्रातः साढ़े आठ बजे हाफिज अफसर साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। इस अवसर पर मौलाना मकसूद साहब भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नमाज से पूर्व हाफिज अफसर साहब ने रमजान की बरकतों और रहमतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन एक महीने की इबादत के बाद मिलने वाले इनाम का दिन है। उन्होंने लोगों से सच बोलने, ईमानदारी अपनाने, धोखा और बेईमानी से दूर रहने तथा गरीबों की मदद करने का संदेश दिया।
नमाज अदा करने के बाद सैकड़ों हाथ अल्लाह की इबादत में उठे और देश में अमन-चैन, भाईचारा, खुशहाली तथा बीमारी से मुक्ति की दुआ की गई। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नायब तहसीलदार ललित सक्सेना, हल्का पटवारी सहित राजस्व अमला भी मौके पर मौजूद रहा। स्थानीय प्रशासन द्वारा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई।
दूसरी ओर, नगर में चल रहे नवदुर्गा पर्व के चलते मंदिरों से जयकारों की गूंज भी सुनाई देती रही, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक और सौहार्दपूर्ण बना रहा।
सांची में ईद और नवदुर्गा के संगम ने भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की।

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार