हितग्राहियों को जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर और सुगमता से मिले- प्रभारी मंत्री श्री पंवार

नसीमखान

भोजपुर विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो तथा योजनाओं की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

रायसेन,
रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज स्थित आजीविका भवन में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार की अध्यक्षता में विकास और निर्माण कार्य तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रभारी मंत्री श्री पंवार द्वारा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्य समय पर पूर्ण कराए जाएं। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रत्येक स्तर पर मॉनीटरिंग की जाए जिससे कि प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
बैठक में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने भी क्षेत्र में चल रहे विकास और निर्माण कार्यो तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा भोजपुर विधानसभा सहित जिले में चल रहे विकास कार्यो और योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे, डीएफओ श्री हेमंत रायकवार सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी और अनुभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अत्याधुनिक रेल कोच फैक्ट्री के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार तथा भोजपुर विधायक श्री पटवा द्वारा आगामी 10 अगस्त को केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अत्याधुनिक रेल कोच फैक्ट्री के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आगामी 10 अगस्त को 1800 करोड़ रूपए के निवेश से प्रारंभ होने वाली रेल कोच निर्माण इकाई का शिलान्यास करेंगे। इस इकाई के फलस्वरूप लगभग 1575 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई