हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, क्षेत्र में पहली अनोखी शादी बनी चर्चा का विषयसांची के आमखेड़ा हेलीपेड से आसमान की सैर करते हुए हरदौट गैरतगंज रवाना हुए नवविवाहित जोड़े

नसीमखान सांची
सांची,, क्षेत्र में एक अनोखी और आकर्षक शादी समारोह ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हरदौट गैरतगंज निवासी संतोष राय के पुत्र का विवाह समारोह इस क्षेत्र में संपन्न हुआ। दूरदराज क्षेत्र से आए वधू पक्ष की उपस्थिति में पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विवाह की रस्में पूर्ण होने के बाद विदाई का भावुक पल भी बेहद खास बन गया। वर पक्ष के लोग नववधू को लेकर आमखेड़ा, सांची स्थित हेलीपेड पहुंचे, जहां पहले से ही हेलीकॉप्टर तैयार खड़ा था। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन हेलीपेड पहुंचे, दोनों परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
हेलीकॉप्टर से विदाई की खबर फैलते ही आसपास के गांव आमखेड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण हेलीपेड पर एकत्रित हो गए। लोगों के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
भावनाओं और उल्लास के बीच दूल्हा अपनी नवविवाहिता दुल्हन के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर हरदौट गैरतगंज के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पहली बार किसी दूल्हे ने अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर अपने गांव ले जाने का अनोखा कदम उठाया है।
आसमान में उड़ान भरती यह विदाई लंबे समय तक क्षेत्रवासियों की यादों में बनी रहेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    नसीम खानसांची,,, दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले…

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    नसीम खानसांची,,,,विश्व ऐतिहासिक नगरी सांची में इन दिनों इंटरनेट और नेटवर्किंग सेवा बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक