होटल रॉयल पैलेस में वैश्य समाज का सम्मान समारोह आयोजित

हम उनका समर्थन करें जो हमारे हितों की रक्षा करता हो :उमाशंकर गुप्ता

वैश्य समाज विश्वास और संपन्नता का प्रतीक है :गोविंद सिंह राजपूत

गोविंद सिंह राजपूत को ऐतिहासिक जीत दिलाना वैश्य समाज का संकल्प है :शैलेंद्र जैन

सागर 13अगस्त 2023:होटल रॉयल पैलेस में रविवार को वैश्य समाज के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जैन , गुप्ता ,नेमा,अग्रवाल ,सोनी तथा साहू समाज के लोग शामिल हुए सुरखी विधानसभा क्षेत्र के वैश्य समाज सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता तथा शैलेंद्र जैन शामिल हुए।
सम्मान समारोह में पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैश्य समाज राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाला समाज है जो पैसे कमाता ही नहीं बल्कि आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रहित के लिए अपनी तिजोरिया खोल देता है। हमारे लिए सबसे पहले राष्ट्र है जिसके लिए सर्वत्र निछावर करने से वैश्य समाज कभी पीछे नहीं हटता श्री गुप्ता ने कहा कि हमें उनका समर्थन करना चाहिए जो हमारे हितों की रक्षा करें भाजपा ने हमेशा वैश्य समाज के हितों की रक्षा की है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वैश्य समाज का हमेशा समर्थन किया है इसलिए हमें मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ऐतिहासिक भारी मतों से विजय दिलाकर अपने क्षेत्र और समाज का विकास सुनिश्चित करना चाहिए क्योंकि वैश्य समाज का वोट सिर्फ उसका वोट नहीं होता बल्कि हमारा समाज पूरे क्षेत्र को भी प्रभावित करता है इसलिए हमें अपनी ताकत और एकता का परिचय देते हुए ऐसे व्यक्ति का समर्थन करना चाहिए जो राष्ट्र, समाज, क्षेत्र के हितों को लेकर आगे बढ़े।

सम्मान समारोह में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि सुर्खी विधानसभा के हर परिवार से हमारा नता सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध है पिछले 25 वर्षों से मैं और मेरा परिवार सुरखी विधानसभा क्षेत्र की सेवा में लगा हुआ है
जिसका परिणाम है कि आप सभी का आशीर्वाद हमेशा हमें मिलता रहा है श्री राजपूत ने कहा कि वैश्य समाज क्षेत्र की संपन्नता और विश्वास का प्रतीक है जिसके कई उदाहरण है श्री राजपूत ने बताया कि बचपन में उनके पिताजी उन्हें एक किराने की दुकान पर छोड़कर बाजार करने चले जाते थे क्योंकि उस दुकानदार पर उन्हें इतना भरोसा था कि वह अपने पुत्र को उस दुकानदार के भरोसे छोड़ जाते थे इसलिए वैश्य समाज विश्वसनीयता का प्रतीक है जिस पर हर कोई भरोसा करता है श्री राजपूत ने कहा कि किसी क्षेत्र की संपन्नता में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान होता है वैश्य समाज में जैन, नेमा, अग्रवाल, सोनी, साहू समाज के सभी लोग क्षेत्र की संपन्नता में अपना अहम योगदान देते हैं इसलिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र के समस्त वैश्य समाज के बंधुओं का राजपूत परिवार की ओर से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है किसान सम्मन निधि ,लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाडली बहन योजना और हमारे व्यापारी भाइयों के लिए कई ऐसी योजनाएं बनाई हैं जिनसे वह अपने व्यापार शुरू कर सकते हैं भाजपा विकास करने वाली पार्टी है जिसने योजनाएं बनाकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है।

सम्मान समारोह में सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का वैश्य समाज सम्मान समारोह सराहनीय कार्य है वैश्य समाज को एक मंच पर लाकर उनका सम्मान करना अतुलनीय पहल है ।हमारे समाज पर लोगों का अटूट विश्वास है ।वैश्य समाज पैसे ही नहीं कमाती बल्कि राष्ट्र के लिए बड़ी-बड़ी कुर्बानियां देने से भी पीछे नहीं हटती समाज के नवनिर्माण में वैश्य समाज की अहम भूमिका है इसलिए अपनी ताकत को पहचाने और ऐसे व्यक्ति का समर्थन करें जो समाज के तथा क्षेत्र के विकास में कार्य करें श्री जैन ने वैश्य समाज का आवाहन करते हुए कहा कि सभी लोग मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाकर नया इतिहास रचें।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है यह विकास कार्य इसी तरह चलते रहेंगे हर परिवार से हमारा नाता है राजपूत परिवार हमेशा उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है वैश्य समाज के सभी लोगों का अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमारे क्षेत्र की संपन्नता का प्रतीक है इनकी संपन्नता हमारे लिए गर्व से भर देती है उन्होंने सभी समाज जनों का स्वागत किया। समाज के वरिष्ठ जनों का राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत तथा अतिथियों द्वारा फूल मालाओं तथा साल श्रीफल से स्वागत किया इस अवसर पर
निकेश गुप्ता,जगन्नाथ गुरैया,रामकुमार साहू,निम्मा जैन,डैनी जैन,आकाश सिंह राजपूत,गौरी शंकर सोनी डॉ रवि नेमा, राजू साहू, सहित वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Posts

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख