07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

राजर्षि मिश्रा उमरिया

बेस्ट पुलिसिया लाइन के पर्याय बने अभिलाष सिंह

•पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम एवं SDOP उमरिया के निर्देशन मे उमरिया पुलिस आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर कर रही संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही ।

आज दिनाँक 26.03.2026 को सूचनाकर्ता मोतीलाल चौधरी निवासी ग्राम महरोई द्वारा चौकी अमरपुर मे सूचना दी गई कि मै अपने परिवार के साथ घर ग्राम महरोई से महुआ बीनने पड़वार तिराहा वन विभाग की चौकी के पीछे गये हुए थे । मै , मेरी पत्नी एवं बच्चे महुआ बीन रहे थे । दोपहर करीब 12.30 बजे मेरा लड़का उम्र 07 वर्ष महुआ बीनते-बीनते कहीं चला गया जिसे आसपास खोजा परन्तु कोई पता नही चला । फरियादी की सूचना पर चौकी अमरपुर प्रभारी अभिलाष सिंह मामले को गंभीरता से लिया और दलबल साथ 07 वर्षीय मासूम की पता तलाश हेतु तुरन्त रवाना हुई फरियादी के महुआ बीनने के आसपास के ग्रामों अमरपुर, पड़वार, बेल्दी, टिकुरी एवं महरोई स्टेशन पर पता तलाश किया एवं बच्चे के संबंध मे पूछताछ की जिस पर जानकारी प्राप्त हुई कि एक छोटा बच्चा अकेले महरोई स्टेशन की तरफ जाते दिखा है जिस पर पुलिस टीम तुरन्त ही महरोई स्टेशन पहुंची । महरोई स्टेशन पर फरियादी के बताने हुलिये अनुसार एक बच्चा मिला जो कि फरियादी का गुम हुआ 07 वर्षीय बालक ही था जिसे सुरक्षित दस्तयाब किया जाकर उसके परिवार को सुपुर्द किया गया साथ ही फरियादी को बच्चों का अच्छी तरह ध्यान रखने की समझाइश दी गई । पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा चौकी अमरपुर पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रधान आरक्षक गौरव तिवारी ,आरक्षक पवन सागर का सराहनीय योगदान रहा।

देश भक्ति जन सेवा को सकार रहें चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह

देशभक्ति जन सेवा को साकार कर रहे अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह लगातार क्षेत्र में देशभक्ति जन सेवा को चरितार्थ करते हुए बेस्ट पुलिसिया लाइन के पर्याय बन गए चौकी प्रभारी श्री सिंह द्वारा लगातार चौकी क्षेत्र अंतर्गत समय-समय पर जन जागरूकता अभियान चला कर लोगों को प्रेरित करना कोई भी आवेदक अपनी समस्या लेकर चौंकी आना तत्काल निराकरण कर हर संभव प्रयास करना साथ चौकी क्षेत्र का रात्रि गश्ती कर आसामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना निश्चित ही जब से चौकी का प्रभार संभाले हैं अपराधी गुंडो की खैर नहीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?