2 करोड़ के बजट से बना स्टेडियम के स्विमिंग पूल के साथ सौतेला व्यवहार

दीपक शोभवानी – 7898273316

दो दिन पूर्व हुए स्टेडियम का उद्घाटन मंत्री उमेश पटेल एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के द्वारा जिला प्रशासन की उपस्थिति स्टेडियम का उद्घाटन किया गया था, किंतु वहीं स्टेडियम में ही स्थित तरणताल/स्विमिंग पूल के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, निर्माण के नाम पर बस खाना पूर्ति की जा रही है, बार-बार शिकायत होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, स्विमिंग पूल इतना गंदा हो चुका है कि उसमें किड़े पनपने लग गए हैं, पानी अपने पारदर्शी रंग से बदलकर हरा हो गया है, स्विमिंग पूल के अंदर पूरी तरह काई जम चुकी है, जिसकी साफ सफाई नहीं की जा रही है, स्टेडियम के स्टाफ को स्विमिंग पूल के बजाय बहार कार्य कराया जाता है, उक्त संबंध में स्विमिंग पूल में रजिस्टर्ड मेंबर्स के द्वारा शिकायत किए जाने पर रिसेप्शन में कार्यरत रीता बेहरा द्वारा स्टेडियम प्रभारी विजय चौहान को उक्त शिकायत के संबंध में अवगत कराया गया, तब उनका यह कहना था,
शिकायत करने दो उनका काम है, शिकायत करना, तुम टेकल कर लो
हमेशा विवादो से घिरे रहते है विजय चौहान
जी हां जब उक्त संबंध में स्टेडियम प्रभारी विजय चौहान को शिकायत की गई तो उन्होंने यह कहा की शिकायत होता रहता है उनको शिकायत करने दो जो करना है करने दो तुम टेकल कर लो, विजय चौहान अपनी नाकामी पलड़ा हमेशा कभी क्लोरीन कमी तो कभी ब्लीच का तो कभी मेन पावर की कमी का रोना रोते रहते हैं, और जब यह बहाना खत्म हो जाता है तो वरिष्ठ अधिकारीगण नोटशीट में साइन नहीं कर रहे हैं, कह कर खुद को दोषमुक्त कर लेते हैं। वही आप देखे तो स्विमिंग पूल के बगल की नाली टूट चुकी है विश्राम करने के लिए लगाए गए टेंट फट चुके है, कई बार स्विमिंग पूल परिसर में सांप भी देखे गए है,
स्टेडियम में सबसे ज्यादा राजस्व स्विमिंग पूल से ही होता है।
स्टेडियम का स्विमिंग पूल ही एक ऐसा स्थान है जहां पर बड़े-बड़े राजपत्रित अधिकारी उद्योगपति एवं बड़े घराने के लोग आकर स्विमिंग किया करते थे, किंतु स्विमिंग पूल की हो रही दुर्गति के वजह से अब वह भी आना छोड़ रहें है।
स्विमिंग कोच शम्मी पुरसेठ का तो क्या कहना इनका पैर एक जगह टिकता ही नहीं स्विमिंग पूल में आने वाले लोग इनका चेहरा देखने को तरस गए हैं, लोग शिकायत कर कर के थक चुके है, किंतु सुधार जीरो बटे सन्नाटा

बिना रजिस्टर्ड मेंबर्स अपना धौंस जमा कर फ्री में स्विमिंग पूल का आनंद लेते है, उनको विजय चौहान के द्वारा फ्री में ये सुविधा मुहैया कराई जाती है,

वही स्टेडियम के पुरुष स्टाफ के द्वारा महिलाओं के लिए बने महिला सज्जा कक्ष में घुस के नहाते है, शौच करते है, अगर कोई घटना घटी तो जिम्मेदारी कौन लेगा,

वो तो भला है जिंदल फाउंडेशन का जिसने स्टेडियम के स्विमिंग पूल में भी अपना सहयोग प्रदान किया जिसके वजह से कुछ निर्माण कार्य किए जा रहें है,

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?