सांची की ऐतिहासिक भूमि पर बेकाबू नरवाई की आग, हेडगेवार कॉलोनी तक पहुंचा खतरा ।

नसीमखान
स्थानीय फायर ब्रिगेड फेल, रायसेन से बुलाई गई दमकल, रहवासी खुद उतरे मोर्चे पर
सांची,, बौद्ध स्थापत्य और विश्व धरोहर के लिए प्रसिद्ध सांची नगर एक बार फिर लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ गया। कलेक्टर द्वारा जारी नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद, लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताज़ा मामला सांची की हेडगेवार कॉलोनी का है, जहां खेत में लगाई गई नरवाई की आग बेकाबू होकर कॉलोनी तक पहुंच गई। आग ने सीवर लाइन को भी नुकसान पहुंचाया और कॉलोनीवासियों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय नगर परिषद के पास मौजूद फायर ब्रिगेड वाहन इस बार भी खराब निकला। सूचना मिलने पर जब तक रायसेन से फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग कॉलोनी की सीमा तक फैल चुकी थी। स्थानीय नागरिकों ने भी बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार नियति साहू मौके पर पहुंचीं और हालात का जायज़ा लिया। इससे पहले धनियाखेड़ी गांव में भी नरवाई की आग गांव की सीमा तक पहुंच गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की विफलता वहां भी सामने आई थी। उस दिन बिजली न होने से फायर ब्रिगेड पानी विहीन रह गई थी।
प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने वालों पर कार्रवाई की बात कही जाती रही है, लेकिन ज़मीनी हालात इसके विपरीत हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सांची जैसा अंतरराष्ट्रीय महत्व का शहर फायर सेफ्टी के नाम पर असहाय है, तो जिले के अन्य ग्रामीण अंचलों की स्थिति क्या होगी?
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से फायर ब्रिगेड व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने और नरवाई पर सख्त रोक लागू करने की मांग की है।इस मामले में कालोनी निवासी दीपक राय ने बताया कि नरवाई की आग जैसे ही कालोनी पहुंची तो लोगो मे घबराहट बढ गई तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी गई परन्तु वह खराब होने के कारण सुधरवाई जा रही थी तब रायसेन सूचना दी गई तब फायरब्रिगेड पहुंच सकी इस अग्नि से सीवर लाइन के पाइप भी जल गए है तथा रहवासियों ने भी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया जा सका ।वरना बडी घटना घट सकती थी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान