ग्राम पंचायत जोरा में हो रहे तालाब निर्माण कार्य को लेकर कलेक्टर को दिया गया पत्र शत्रुध्न पटेल प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने खोला मोर्चा

रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग

शहडोल जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जोरा में खनिज प्रतिष्ठान मद से 25 लाख रुपए की लागत से तालाब निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और राशि वापस कराने के लिए कलेक्टर को दिया गया पत्र

जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत जोरा में 25 लाख रुपए की लागत से नवीन तालाब निर्माण कार्य देवलीहान टोला में स्वीकृत हुआ है जिसे सचिव शीतला तिवारी ने ऑफलाइन ठेकेदार विनय तिवारी जो आपस में रिश्तेदार हैं उन्हीं से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसमें इंजीनियर एसडीओ सीईओ सभी की सांठ गांठ से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है ऐसा उन्हों ने पत्र में उल्लेख किया है साथ ही उन्होंने बताया कि
खसरा नंबर 151 में एसडीओ साहब के द्वारा दिनांक 28 4.2025 को तकनीकी स्वीकृत प्रदाय की गई जिसमें कुल रकवा 71 डिसमिल मात्र है फिर इंजीनियर साहब को जहां सचिव एवं ठेकेदार ने बताया वहां खसरा नंबर 155 है जिसमें किसानों की भी भूमि है वहां पर इंजीनियर साहब के द्वारा ले आउट भी दिया गया है इन सब बातों को जानते हुए भी सीईओ जयसिंहनगर के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसमें ठेकेदार विनय तिवारी और सचिव शीतला तिवारी के हौसले बुलंद है
सरपंच द्वारा मौखिक बताया गया की खसरा नंबर 151 और खसरा नंबर 155 की दूरी 2 किलोमीटर है तालाब निर्माण कार्य खसरा नंबर 155 में किसानों द्वारा बनाए गए छोटे तालाब के मेड में ही रात को जेसीबी ट्रैक्टर लगाकर मेंढ़ की ऊंचाई बढ़ा दी गई वहां पर पटल की खुदाई भी नहीं की गई

तालाब निर्माण कार्य से एमपी आरडीसी की सड़क भी प्रभावित हुई है क्योंकि सड़क को ठेकेदार द्वारा अपनी मेड मान ली गई आए दिन वहां पर हादसे हो रहे हैं क्योंकि वहां पर अंधा मोड़ है जिससे राहगीर टूटी हुई सड़क में अनबैलेंस होकर तालाब में गिर रहे हैं जहां तालाब का निर्माण कर चल रहा है वहां तालाब की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि उसके नीचे नदी लगी हुई है मौके में किसी किसानों के द्वारा तालाब की मांग नहीं की गई उनके नाम की फर्जी सूची तैयार की गई जिसमें ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है

किसान रामलाल तिवारी द्वारा तहसील जयसिंहनगर से स्थगन आदेश भी लिया गया था पर दबंग ठेकेदार ने पटवारी से सांठ गांठ कर बिना किसी को सूचना दिए बगैर मौका पंचनामा तैयार कर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया गया है इसकी सूचना भी किसी किसानों को नहीं दिया गया किसान की भूमि 10 फिट तालाब से मेड़ के नीचे बता दिया गया है ऐसा पत्र में उल्लेख किया गया है जो शत्रुध्न पटेल प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कलेक्टर शहडोल को पत्र दिया गया है और उक्त बिंदुओं की जांच कर आवश्यक कार्य करने की मांग की गई है

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश