पुलिस ने बाइक सवार से दो किलो गांजा बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार।

नसीमखान
सांची,, सांची पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार युवक से दो किलो अवैध गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजे के साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांची पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर बाइक से गुजर रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
टीम ने युवक का पीछा करते हुए सलामतपुर तिराहे पर घेराबंदी कर बाइक को रोका। भागने की कोशिश कर रहे युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से पुलिस को दो किलो गांजा बरामद हुआ।
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ज्ञान सिंह मीणा, उम्र 53 वर्ष, पिता भंवर जी मीणा, निवासी रमपुरा थाना बेरसिया जिला भोपाल बताया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के कब्जे से काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (एमपी 04 जेएस 1738) भी जब्त की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आनंदीलाल सूर्यवंशी, सउनि कमलसिंह ठाकुर, सउनि चंद्रपाल सिंह, आरक्षक मिथुन सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र सोलंकी, सैनिक बृजेश शर्मा सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है और साथ ही ऐसे अवैध नशे के कारोबारियों पर सख्त निगरानी रखते हुए निरंतर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ हमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप