बरसात थमते ही किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल पर मंडराने लगा संकट

नसीमखान
सांची,, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर खुशी लौटी थी, वहीं अब अचानक मौसम के बदले मिजाज ने फिर चिंता की लकीरें गहरा दी हैं। लगातार बारिश के कारण किसानों ने तेजी से धान फसल की तैयारी शुरू कर दी थी। गड़े बनाए जा चुके थे और रोपाई का कार्य भी शुरू हो गया था, लेकिन तभी बरसात थम गई और तेज धूप ने अपनी दस्तक दे दी।
अब खेतों में नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत महसूस हो रही है। जिन किसानों के पास निजी सिंचाई साधन हैं, वे किसी तरह फसल को बचाने की कोशिश में लगे हैं। वहीं अधिकांश किसान अब भी बारिश के दोबारा लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
कुछ किसानों ने निराशा में आकर इस बार धान की फसल को टालने का फैसला कर लिया है। वहीं जिन्होंने पहले ही रोपाई कर दी है, वे अब पानी की व्यवस्था और मजदूरों की मजदूरी जैसे दोहरे संकट से जूझ रहे हैं। बाहर से बुलाए गए श्रमिकों का खर्च अब किसानों के ऊपर आर्थिक बोझ बन गया है।
किसान कमलकिशोर पटेल ने बताया, “पहले तो लगातार बारिश से राहत मिली थी, हमने रोपाई शुरू कर दी, लेकिन अब पानी की भारी किल्लत है। न तो बारिश हो रही है और न ही कुओं या बोरों में पर्याप्त पानी बचा है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो पूरी फसल खतरे में पड़ सकती है।”
किसान जीवनसिंह राजपूत का कहना है, “हर साल यही होता है, या तो बहुत ज्यादा बारिश होती है या बिल्कुल नहीं। सरकार को चाहिए कि गांवों में वैकल्पिक सिंचाई साधनों की योजना बनाए ताकि हम सिर्फ मौसम पर निर्भर न रहें।”
किसानों की मांग है कि प्रशासन और कृषि विभाग जल्द से जल्द राहत कार्य प्रारंभ करे और सिंचाई संसाधनों की मदद उपलब्ध कराए, ताकि धान जैसी महत्वपूर्ण फसल पर संकट के बादल न मंडराएं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।