खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

नसीमखान सांची
सांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी वेयरहाउस के सामने स्थित खेतों में हुई, जहां किसान रामबाबू बघेल एवं ब्रजेश बघेल की फसल आग की चपेट में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड टीम एवं ग्रामीणों ने मिलकर ट्रैक्टरों की सहायता से खेत के चारों ओर नालियां बनाकर आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के अन्य खेतों तक नहीं फैल सकी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने में सहयोग किया।
सूचना मिलते ही तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और हल्का पटवारी को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फसलों की सुरक्षा के लिए बिजली कटौती का निर्णय।
मेढकी सबस्टेशन के कई गांवों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी
खड़ी फसलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत मंडल ने एहतियातन कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि आवश्यकता अनुसार बिजली सप्लाई रोकी जाए, ताकि आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव हो सके।
इसी क्रम में मेढकी सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव—मेढकी, रतनपुर, खामखेड़ा, तिजालपुर, बहेड़िया, बराईखास, बरोला, भाटिया टोला, भगवानपुर, बेसर, ढकना एवं चपना—में आज मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
मंडल अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी