आसिफ खान ग्यारसपुर
ग्यारसपुर :- ग्यारसपुर के SDM मनोज उपाध्याय का प्रमोशन के साथ अपर कलेक्टर के पद पर रायसेन स्थानांतरण हो गया है, श्री उपाध्याय का अभिभाषक संघ ग्यारसपुर ग्यारसपुर द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया एवं ग्यारसपुर में SDM के रूप के कार्य करते हुए जो अनुभव हुए वह सभी के साथ साझा किये, श्री मनोज उपाध्याय का अभिभाषक संघ ग्यारसपुर के वकीलों द्वारा साल श्रीफल से सम्मान किया एवं शाल भंजिका की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की. इस मोके अभिभाषक संघ ग्यारसपुर के अधिवक्ता उपस्थित रहे.






