नसीमखान
सांची, नगर में भाई बहन के पर्व रक्षाबंधन की धूम चारों तरफ देखने मिला बहनों ने अपने भाई की कलाई पर शुभ मुहूर्त में राखी बांधी एवं अपनी रक्षा की कामना की इस वर्ष रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा इस बीच में हर घर में बहनों ने अपने-अपने भाइयों को राखी बांधी एवं उनके कुशलता की कामना ईश्वर से की राखी के पर्व पर नगर में जमकर चहल-पहल देखने मिला बहने अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए दूर-दूर से पहुंची नगर में रक्षाबंधन के पर्व को बड़े हीउल्लास के साथ मनाया गया






