अंधी रफ्तार पर नहीं पुलिस की लगाम, चौराहे बनी रहती अनहोनी की आशंका ।

नसीमखान

सांची,, विश्व धरोहर और पर्यटन की दृष्टि से संवेदनशील नगर सांची में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आ रही है। यहां प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, बावजूद इसके नगर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अंधाधुंध रफ्तार पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं दिखता।
राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों की रफ्तार मौत को दावत देती है। नगर की सड़कों पर भी खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं, लेकिन पुलिस की भूमिका केवल मामले दर्ज करने तक सीमित होकर रह गई है।
सबसे चिंताजनक स्थिति नगर के प्रमुख चौराहों—स्तूप चौराहा और गुलगांव चौराहा—की है। यहां दिनभर भारी भीड़भाड़ रहती है। बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक गुजरते हैं, लेकिन पुलिस की मौजूदगी कहीं नजर नहीं आती। नतीजा यह है कि इन चौराहों से गुजरना लोगों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में यहां यातायात पुलिस की व्यवस्था की गई थी, किंतु लंबे समय से यह व्यवस्था हटा दी गई। इसके बाद से वाहन चालक बिना किसी डर-खौफ के तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। पुलिस न तो कभी इन पर अंकुश लगा सकी और न ही वाहन चालकों को गति नियंत्रण के लिए पाबंद कर सकी।
लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़
ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थल पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं प्रशासन की लापरवाही का नतीजा हैं। पुलिस और यातायात विभाग की उदासीनता से नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
अब जरूरत है कि प्रशासन तुरंत जागे और नगर में यातायात पुलिस की स्थायी व्यवस्था करे, ताकि सांची जैसे विश्वविख्यात स्थल की गरिमा और लोगों की सुरक्षा बनी रह सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा