नसीम खान
सांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के पांच गांवों में 150 परिवारों को राशन वितरित किया गया।
संस्था द्वारा गाड़रखेड़ी, चोपड़ा, घाटला, रामपुरटोला एवं खेरुआटोला गांवों में कार्यक्रम से जुड़े 150 बच्चों के परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य एवं समुचित विकास को बढ़ावा देना है। राशन वितरण के माध्यम से परिवारों को सहयोग प्रदान कर बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर आईएसआरडी संस्था के उप निदेशक मॉन्सी थॉमस, सोशल वर्कर सूरजभान सिंह ठाकुर, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बबलू पटेल एवं दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आईएसआरडी संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का प्रयास है कि बच्चों को बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराकर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके।





