आपदा प्रबंधन के तहत इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम विषय पर प्रशिक्षण सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इंसिंडेट रिस्पांस सिस्टम विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के प्रारंभ में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों तथा प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदाओं से निपटने के लिए बचाव दल और नागरिकों को प्रशिक्षित करना तथा प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करना है। सभी पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। यह आपदा के दौरान त्वरित बचाव और राहत कार्यो में बेहद मददगार होगा।
प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल से आए तकनीकी विशेषज्ञ श्री अभिषेक मिश्राद्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, लीगल फ्रेमवर्क, आपदा प्रबंधन नीति-2009 और इंसिंडेट रिस्पोंस सिस्टम के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने, वज्रपात या आकाशीय बिजली गिरने, भवनों में आग लगने, भूकम्प आदि आपदाएं आने पर किस प्रकार त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य किए जाएं, कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए आदि के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही आपदा प्रबंधन भोपाल की सलाहकार श्रीमती विंशी द्वारा इंसिडेण्ट रिस्पोंस टीम की भूमिका के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण के अंत में समस्त प्रतिभागियों के प्रश्नों, जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, रायसेन एसडीएम श्री मनीष शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा