नसीमखान
रायसेन,
भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला रायसेन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिले की प्रबंधन समिति का गठन और राज्य शाखा हेतु प्रतिनिधि के निर्वाचन की कार्यवाही की गई। साथ ही सोसायटी के माध्यम से जिले में रक्तदान शिविर, योगा शिविर, अंधत्व निवारण सहित अन्य गतिविधियां आयोजित किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी और सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।






