नसीमखान
सांची।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने की।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। इस दौरान थाना प्रभारी त्रिपाठी ने उपस्थित जनों से कहा कि आगामी गणेशोत्सव सहित अन्य पर्व मिलजुलकर मनाए जाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के अवसर पर नगर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त लगातार जारी रहेगी। साथ ही आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों पर पुलिस की सघन निगरानी रहेगी और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह, शनि पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत अजय वर्मा पटेल सहित अनेक पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।






