पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक ने की नल जल योजनाओं के कार्यों की समीक्षा

नसीमखान
जिले में एकल नल जल योजनाएं दिसंबर 2025 तक और समूह नल जल योजनाएं जून 2026 होंगी पूर्ण

रायसेन,
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक श्री कमल किशोर सोन द्वारा गुरुवार को केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों की जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया कि जिले में स्वीकृत एकल नल जल योजनाओं में 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। जिले में दिसंबर 2025 तक सभी एकल नल जल योजनाओं का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो जाएगा। इसी प्रकार जिले में स्वीकृत समूह नल जल योजनाएं भी माह जून 2026 तक पूर्ण हो जाएगीं। जिले में जन जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के लिए पंचायत विभाग के अमले को भी इस कार्य में जोड़ा गया है। विभागीय अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी/ठेकेदारों की समय समय पर समन्वित बैठक कर कार्यों की समीक्षा की जाती है। प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली टीएल बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की जाती है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। साथ ही अभी तक जिले में मिशन के तहत बिछाई गईं 4800 किमी पाइपलाइन की जानकारी भी गति शक्ति पोर्टल पर दर्ज की गई है। बाड़ी ब्लॉक में नल जल योजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने पीएचई, जल निगम के साथ ही अन्य विभागों के इंजीनियर्स को भी दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में 35 ग्रामों में जल के स्त्रोत नहीं मिलने पर इन ग्रामों को समूह नल जल योजना में शामिल किया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल सहित पीएचई, जल निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा