आबकारी विभाग बरेली ने अवैध रूप से परिवहन हो रही 06 पेटी देशी मसाला मदिरा और मोटर सायकिल जप्त की

नसीमखान

रायसेन,
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शहनाज कुरेशी के नेतृत्व मे अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वृत्त बरेली के आबकारी उपनिरीक्षक राजेश विश्वकर्मा द्वारा आबकारी बल के सहयोग से दिनांक 28.08.2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर खरगोन से बरेली की ओर आने वाले मार्ग पर ग्राम भोंडिया नहर के पास नाकेबंदी की जाकर बिना नम्बर की एक हीरो सी.डी. डीलक्स मोटरसायकिल पर दो झोलों में रखी हुई 06 पेटियों में रखे 300 पाव देशी मसाला मदिरा के अवैध रूप से परिवहन करते हुए उक्त मोटर सायकिल को मय मदिरा के जप्त किया गया। आबकारी स्टाफ को नाके बंदी करते हुए देख आरोपी मोटर सायकिल को मय मदिरा के घटना स्थल पर पटककर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था जिसकी गिरफ्तारी शेष है।
आरोपी की मौके पर पहचान नहीं होने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशो. 2000 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया। साथ ही ग्राम छवारा में दविश देकर आरोपी रमेश रघुवंशी को 20 पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ गिरफ्तार किया तथा ग्राम गुरारिया में दविश देकर आरोपी मथुरा प्रसाद को 18 पाव मसाला मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34-1(क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आज की कार्यवाही में कुल तीन प्रकरण कायम किये गये जिसमे जप्त 338 पाव देशी मसाला एवं प्लेन मदिरा तथा मोटरसायकिल का कुल बाजार मूल्य 85208/- रूपये आंकलित किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक रामस्वरूप पटेल, सैनिक श्री राकेश शर्मा एवं श्री हलके सिंह परते का सराहनीय सहयोग रहा। सहायक आयुक्त आबकारी श्री दीपक अवस्थी द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध सम्पूर्ण रायसेन जिले मे विशेष अभियान की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा