नसीमखान
रायसेन,
खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय रायसेन में हॉकी के सर्वकालीन महान खिलाड़ी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की 120वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित तीन दिवस खेल उत्सव के अंतिम दिवस “संडे ऑन साइकिल” रैली का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर खेल स्टेडियम तक आयोजित इस साईकिल रैली का नेतृत्व कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे द्वारा किया गया। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई।
रैली के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने नागरिकों से आव्हान किया कि वह भी सप्ताह में एक घण्टे साईकिल चलाएं जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे ने कहा कि भारत सरकार की टेगलाइन “एक घंटा खेल के मैदान में“ अनुसार सप्ताह में एक घण्टे साइकिल चलाना चाहिए जिससे शारीरिक रूप से स्वाथ्य बने रहे। साइकिल रैली के समापन पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक पुलिसलाईन कविता डामोर सहित खेल शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






