नसीमखान सांची
रायसेन,
रायसेन में भोपाल रोड स्थित शासकीय खाद गोदाम, वितरण केन्द्र का कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से खाद के स्टॉक और वितरण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण किया जाए, किसी भी प्रकार परेशानी या अव्यवस्था ना हो। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने किसानों से भी संवाद करते हुए जानकारी ली। किसानों द्वारा खाद वितरण हेतु काउंटर की संख्या बढ़ाने की बात कहने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।






