नसीमखान
सांची,,नगर में गणेशोत्सव की धूम के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह पंडालों में आरती, भजन-कीर्तन और जयकारों से नगर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय बना हुआ है।
इस भक्ति माहौल में नन्हे-मुन्ने बच्चों की आस्था भी विशेष रूप से नजर आई। छोटे-छोटे नौनिहालों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष आरती उतारी और अपनी तोतली जबान से गणपति बप्पा की स्तुति करते हुए पूजा-अर्चना में लीन हो गए। बच्चों की मासूम श्रद्धा और भक्ति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बच्चों को आरती करते देख बड़े भी भावुक हो उठे और ताली बजाकर उनकी भक्ति का स्वागत किया।






