नसीमखान ,सांची से .लाइव खबर इंडिया मप्र छग
सांची,,जैसे-जैसे त्यौहारों का आगाज होता है, वैसे-वैसे शराब माफियाओं की सक्रियता चरम पर पहुंच जाती है। इस दौरान पुलिस जहां त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की जद्दोजहद में लगी रहती है, वहीं आबकारी विभाग की शिथिलता से शराब माफियाओं के हौसले बुलंद होते दिखाई देते हैं। इससे सरकार और प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान खोखला साबित हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सांची, जिसे विश्व को शांति का संदेश देने वाला स्थल माना जाता है, वहां त्योहारों के समय शराब का अवैध कारोबार खुलेआम फलने-फूलने लगता है। प्रशासन समयबद्ध बिक्री के आदेश तो जारी करता है, लेकिन वह केवल कागजों तक सीमित रह जाते हैं। इतना ही नहीं, जब-जब शासन प्रतिबंध लगाता है, विभागीय मिलीभगत से माफिया पिछला दरवाजा खोलने में सफल हो जाते हैं।
त्योहारों की खुशियां शराब की भेंट।
त्योहारों पर शराब दुकानों में मेले जैसी भीड़ उमड़ पड़ती है, जहां अव्यवस्था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बौद्ध अनुयायियों का पवित्र तीर्थ स्थल कहे जाने वाले सांची की पवित्रता भी इस दौरान दागदार होती है। शराबखोरी से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है, जिन्हें असुरक्षित माहौल का सामना करना पड़ता है।
नशा मुक्ति अभियान खोखला साबित।
नशे के विरुद्ध बड़े स्तर पर चलाए गए जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण कार्यक्रमों के बावजूद, शराब माफियाओं ने पूरे अभियान को पलीता लगा दिया है। गांव-गांव और घर-घर तक शराब की सप्लाई पहुंच रही है। सूत्रों के अनुसार सरकार को शराब कारोबार से करोड़ों रुपये का राजस्व मिलता है, वहीं विभागीय अधिकारियों की भी समानांतर आय होती रहती है। यही कारण है कि शासन-प्रशासन की नशा मुक्ति मुहिम ध्वस्त हो रही है।
नागरिकों की आवाज बुलंद हो चली।
लगातार बढ़ते शराब कारोबार से आमजन में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने प्रशासन से शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर सांची की पवित्रता और त्योहारों की खुशियों को सुरक्षित रखने की मांग उठाई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    रिपोर्टर: दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल ब्यौहारी। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्यौहारी में विशाल समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा…

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील