नसीमखान सांची
सांची,, आज किसान तब आश्चर्य चकित हो गए जब कलेक्टर सेवासिनी गांव भ्रमण के लिए निकले थे इस दौरान उन्होंने गांव की एक चाय दुकान पर ग्रामीणों को बैठे देखा कि अचानक वह रुक गए तथा चाय दुकान पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे एवं पत्थर के पटिये पर बैठ गए तब गांव वाले आश्चर्य चकित हो गए कि कलेक्टर उनके बीच चाय दुकान पर पहुंच गए है तब कलेक्टर ने गांव वालों से आम गांव वालों की तरह चर्चा की तथा समस्याएं जानी उनमे किसान भी शामिल थे तब उन्होंने किसानों की समस्या भी जानी गांव वालों ने कलेक्टर से खुलकर समस्या बताई एवं कलेक्टर ने कृषि सबंधी समस्या भी जानी यह पहला मौका था जब कलेक्टर गांव वालों के बीच चाय दुकान पर बैठकर ग्रामीणों की समस्या जानी ।कलेक्टर की इस कार्यप्रणाली से किसानों मे खुशी का माहौल बन गया तथा कलेक्टर की प्रशंसा होने लगी ।






