नसीमखान सांची
सांची,, जनपद पंचायत सांची की ग्राम पंचायत कचनारिया में मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित स्वसहायता समूह की हितग्राही दीदियों ने एक बगिया “मां के नाम” परियोजना के अंतर्गत पौधे रोपे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






