नसीमखान
रायसेन
जिले में 17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के सभी नगरीय निकायों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों और वार्डो में साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता के प्रति सजग रहकर सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान करने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में रायसेन, गैरतगंज, बेगमगंज सहित अन्य निकायों में स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों और नगरीय निकायों के अधिकारियों द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में साफ-सफाई की गई।






