नसीमखान
सांची,,, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3 बजे विश्व ऐतिहासिक स्थल सांची पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत वे नवनिर्मित नमो वाटिका का शुभारंभ करेंगे एवं परिसर में पौधारोपण करेंगे।
इसके पश्चात श्री चौहान सिविल अस्पताल जाकर रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहेंगे।






