नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
जिला आपदा प्रबंधन के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अग्नि एवं विस्फोट दुर्घटना से बचाव तकनीक विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को सिविल डिफेंस भोपाल के डिवीजनल वार्डन श्री रणदीप जग्गी द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत अग्नि एवं विस्फोट दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आग की पहचान, अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया गया। साथ ही आग लगने की स्थिति में नागरिकों को संयम बनाए रखने, तुरंत दमकल विभाग को सूचित करने और सुरक्षित रूप से बाहर निकलने के तरीके बताए गए।






