प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने जनप्रतिनिधियों के साथ गैरतगंज में ट्रेक्टर और बाईक शोरूम सहित अन्य दुकानों का किया भ्रमण

नसीमखान सांची, रायसेन
ट्रेक्टर खरीदार 50-60 हजार रू और बाईक खरीदार 8 से 10 हजार रू का फायदा होने से हुए खुश
वाहन खरीदारों ने जीएसटी दरों में कमी के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को दिया धन्यवाद

रायसेन,
जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने शुक्रवार को गैरतगंज में बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यापारियों और नागरिकों से संवाद किया और उन्हें जीएसटी की दरों में की गई कटौती से आमजन को मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी साथ रहे।
प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी की दरों में कमी किए जाने से गरीब और आम आदमी को लाभ मिला है। खेती किसानी में काम आने वाली उपकरण हों या दवाइयां या अन्य सामान, कीमतों में कमी आई है। कार से लेकर सुई तक हर क्षेत्र को जीएसटी की दरों में हुई कटौती का लाभ मिला है। जीएसटी की दरों में कटौती आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रभारी मंत्री श्री पंवार तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने गैरतगंज में ट्रेक्टर शोरूम का भी भ्रमण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने ट्रेक्टर खरीदने वाले वाले श्री महेन्द्र यादव और श्री जगन्नाथ अहिरवार से संवाद किया। उन्होंने प्रभारी मंत्री श्री पंवार को बताया कि जीएसटी कम होने से ट्रेक्टर खरीदने पर उन्हें 50 से 60 हजार रू का फायदा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जीएसटी कम करने के लिए धन्यवाद भी दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने श्री महेन्द्र यादव और श्री जगन्नाथ अहिरवार को ट्रेक्टर की चाबी भी भेंट की।
इसके उपरांत प्रभारी मंत्री तथा अन्य जनप्रतिनिधि मोटरसाईकिल के शोरूम पहुंचे। यहां मोटरसाईकिल खरीदने के आए कुंवर सिंह धाकड़, रजत ठाकुर तथा राकेश सेन ने चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री पंवार को बताया कि जीएसटी की दरें कम होने से उन्हें मोटरसाईकिल खरीदने पर आठ से दस हजार रू का फायदा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने उन्हें मोटरसाईलि की चाबी सौंपी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी भी साथ रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।