दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देशजिले में 02 अक्टूबर से शुरू होगा दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने, पशु नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति पशु पालकों को जागरूक करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 02 अक्टूबर से शुरू किए जा रहे दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गईं। जिसमें कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने अभियान के तीनों चरणों में सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को अभियान के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल तथा अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का शुभारंभ 02 अक्टूबर को किया जाएगा। तीन चरणों में क्रियान्वित होने वाले इस अभियान में पशुपालन विभाग के अमले एवं मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा पशुपालकों को गृह भेंट कर पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं पशु प्रजनन (नस्ल सुधार) हेतु जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के प्रथम चरण अंतर्गत 10 एवं 10 से अधिक गाय/भैंस वंश के पशुपालक को सम्मिलित किया गया है। भारत पशुधन एप के अनुसार जिले में 10 या 10 से अधिक गौवंश पशुपालकों की संख्या 5781 है तथा 10 या 10 से अधिक भैंसवंशीय पशुपालकों की संख्या 925 है। इस चरण का शुभारंभ 02 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में ग्रामवासियों को जानकारी प्रदान कर किया जाएगा एवं 03 से 09 अक्टूबर के मध्य गृह भेंट की जाएगी। अभियान के दूसरे चरण में पांच या पांच से अधिक गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालकों से सम्पर्क किया जाएगा और तीसरे चरण में पांच या पांच से कम गाय और भैंस रखने वाले पशुपालकों से सम्पर्क किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।