योजनाओं तथा अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक स्तर पर की जाए मॉनीटरिंग- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और विभागीय योजनाओं की समीक्षा

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, समय सीमा वाले शासकीय पत्रों, विभागीय योजनाओं तथा अभियानों की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए, जिससे कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही सेवा पखवाड़ा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार आदि अभियानों तथा कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी प्रत्येक स्तर पर मॉनीटरिंग की जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा निराकरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि गत माह में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में बेहतर काम हुआ है, अधिकारी सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की निरंतरता बनाए रखें। शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे, शिकायत के प्राप्त होते ही नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने 50 दिवस और 100 दिवस से अधिक समयावधि की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए सात दिवस में अधिक से अधिक शिकायतों का अंतिम निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निम्न गुणवत्ता से बंद सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की जानकारी लेते हुए कृषि, जल संसाधन एवं महिला बाल विकास विभाग की सीएम हेल्पलाईन निम्न गुणवत्ता से बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का पुनः अवलोकन करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नॉन अटेन्डेन्ट शिकायतों की भी जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इसकी पुनर्रावृत्ति ना हो। समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम डेशबोर्ड में जिले की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम डेशबोर्ड में रैंकिंग में सुधार की बहुत आवश्यकता है। अधिकारी इसे गंभीरता से लें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक को सीएम डेशबोर्ड में विभाग की रैंकिंग बेहतर नहीं होने तथा बैठक से अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में वनाधिकार धारकों को केसीसी वितरण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए जनजातीय कार्य विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों को शत-प्रतिशत हितग्राहियों को केसीसी वितरण किया जाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा की जा रहीं गतिविधियों की कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा अधिकारियों से जानकारी ली गई। साथ ही इन गतिविधियों की निर्धारित पोर्टल पर इन्ट्री समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्रकरणों में जबावदावा समय से दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया। सिविल कोर्ट के प्रकरणों की भी समीक्षा कर समय से कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने फार्मर रजिस्ट्री, नामांकन, सीमांकन, बंटवारा आदि राजस्व प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए। बैठक में महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भी सीएम हेल्पलाईन और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा अन्य विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।